एन आई एन,
पिथौरागढ़। पुणे में 25 से 30 अगस्त तक आयोजित योनेक्स सनराइज इंडिया जूनियर इंटरनेशनल ग्रांट प्रिक्स 2026 में एशियन स्कूल पिथौरागढ़ के बैडमिंटन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-19 बालक एकल वर्ग में निश्चल चंद ने रजत और एंजल पुनेड़ा ने कांस्य पदक जीतकर देश व उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया।
इससे पूर्व दोनों खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल दिवस पर हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कैश अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।
विद्यालय के संस्थापक महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. वीरेंद्रानंद महाराज ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अभिभावकों को भी शुभकामनाएं दीं।