एन आई एन,

पिथौरागढ़। नादभेद गंधर्वालय संगीत अकादमी की मासिक बैठक 30 अगस्त 2026 को आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य विद्यार्थियों में संगीत के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास, विनम्रता और सांस्कृतिक मूल्यों का विकास करना रहा। बैठक में गायन-वादन प्रस्तुतियों, स्वर-लय अभ्यास, सांगीतिक चर्चा और सामूहिक अभ्यास के साथ गुरुजनों ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया।

विद्यार्थियों की मासिक प्रगति का मूल्यांकन भी किया गया।

अकादमी का मानना है कि नियमित रियाज़, गुरु-शिष्य परंपरा और मंचीय शिष्टाचार से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित होती है।



Share on Facebook Share on WhatsApp