एन आई एन,
पिथौरागढ़। भारतीय महिला टीम के पूर्व प्रशिक्षक भास्कर भट्ट को नगर के विभिन्न संगठनों ने खेल दिवस पर सम्मानित किया। संकल्प फिटनेस बॉक्सिंग ऐकेडमी में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें शॉल और कुमाऊनी टोपी भेंट की गई।
इस अवसर पर जुगल किशोर पांडे , प्रकाश जोशी, धीरज जोशी , ललित पंत, गेहराज पांडे, सक्षम चंद, हर्षित भंडारी आदि मौजूद रहे।