एन आई एन,

पिथौरागढ़। सोर वैली पब्लिक स्कूल, पिथौरागढ़ की कक्षा 11वीं की प्रतिभावान छात्रा हेमलता तिवारी ने विद्यालय एवं जनपद का नाम रोशन करते हुए 26वीं उत्तराखंड स्टेट जूनियर एथलेटिक्स मीट-2026 में शानदार प्रदर्शन कर 600 मीटर अंडर-16 वर्ग में रजत पदक  हासिल किया। 

यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून में आयोजित की गई। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच हेमलता ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक अपने नाम किया।

हेमलता का नॉर्थ जोन एथलेटिक्स मीट के लिए चयन हुआ है।  सोर वैली पब्लिक स्कूल परिवार ने हेमलता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना की।



Share on Facebook Share on WhatsApp