एन आई एन,
पिथौरागढ़। द एशियन एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की पूर्व छात्रा आरुषि बिष्ट ने नीट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 622 अंक और 99.76 परसेंटाइल हासिल किए। उन्होंने उत्तराखंड में दूसरी रैंक तथा ऑल इंडिया रैंक 4677 प्राप्त की।
आरुषि की सफलता पर विद्यालय के संस्थापक व चेयरमैन स्वामी वीरेंद्रानंद महाराज ने उन्हें और उनके परिवार को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार, प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने भी उनकी उपलब्धि पर खुशी जताई।