एन आई एन,
पिथौरागढ़। सामाजिक कार्यकर्ता जुगल किशोर पांडे और अशोक बोरा ने खेल गतिविधियों को बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए खेल शिक्षकों को आज ध्वनि विस्तारक यंत्र उपलब्ध कराया।
जीआईसी स्थित संघ भवन में आयोजित कार्यक्रम में ध्वनि विस्तारक यंत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर राजकीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रवीण रावल, चंद्र मोहन बिष्ट , विक्रम डिगारी, भुवन उप्रेती, करण थापा, इंद्रजीत सामंत आदि मौजूद रहे।