एन आई एन,
पिथौरागढ़। उत्तराखंड क्रांति दल ने महिला प्रकोष्ठ का गठन कर लिया है । उषा बिष्ट को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर पुनेड़ा की अध्यक्षता में हुई बैठक में उन्हें यह दायित्व सौंपा गया।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष राम सिंह बिष्ट, पुष्पा बिष्ट, गीता जमक्याल, नैना बिष्ट, कौस्तुभ उप्रेती , दिलीप धामी , प्रेम सिंह बोरा , भवान बिष्ट आदि मौजूद रहे।