एन आई एन,

पिथौरागढ़। भारतीय सेना के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी गौतम पठानिया ने शनिवार को जिलाधिकारी आशीष भटगांई से शिष्टाचार भेंट की। बैठक में सीमांत जिले की सामरिक जरूरतों को लेकर सड़क, संचार, मोबाइल कनेक्टिविटी समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। 

अधिकारियों ने विकास एवं सामरिक आवश्यकताओं के प्रभावी समाधान के लिए सेना और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया।



Share on Facebook Share on WhatsApp