एन आई एन,

पिथौरागढ़। कनालीछीना के ख्वाकोट निवासी कीर्ति चक्र विजेता शहीद नायक गोपाल सिंह पोखरिया की 29वीं पुण्यतिथि पर पूर्व सैनिक संगठन ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। शहीद द्वार व प्रतिमा स्थल पर सैन्य सम्मान के साथ परिजनों, पूर्व सैनिकों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद को नमन किया।

जम्मू-कश्मीर में 1997 में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान में तीन आतंकियों को मार गिराने के बाद गोपाल सिंह पोखरिया वीरगति को प्राप्त हुए थे। उन्हें मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया। इस दौरान शहीद स्मारक क्षेत्र में भू-धंसाव से पैदा हुए खतरे का मुद्दा भी उठा। पूर्व सैनिक संगठन ने 15 दिन में सुरक्षा कार्य शुरू न होने पर धरने की चेतावनी दी। विधायक बिशन सिंह चुफाल ने जल्द सुरक्षा कार्य कराने का आश्वासन दिया।



Share on Facebook Share on WhatsApp