एन आई एन,
पिथौरागढ़। उत्तराखंड कांग्रेस के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने मुनस्यारी के पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व विधायक प्रतिनिधि हीरा सिंह चिराल को संगठन का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है।
नई जिम्मेदारी मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष मनोहर टोलिया के नेतृत्व में स्थानीय हंसलिंग लॉज में फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। इस दौरान हीरा सिंह चिराल ने प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष दान सिंह बगरी, खुशाल हरकोटिया, सुंदर जौहरी, शंकर धर्मशक्तू, विधायक प्रतिनिधि जगत महर, बीना बिष्ट, छत्र सिंह खत्री, सुरेंद्र पाना, यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मयंक धामी, हरी राम, चंद्र गोस्वामी आदि मौजूद रहे।