एन आई एन,
पिथौरागढ़। वरिष्ठ पत्रकार विपिन गुप्ता की माता मुन्नी देवी का आज 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने कानपुर में अंतिम सांस ली। उनके निधन का समाचार मिलते ही जिले के पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गई।
पर्वतीय पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजयवर्धन उप्रेती, महामंत्री भक्त दर्शन पांडे, वरिष्ठ पत्रकार ओपी अवस्थी, रमेश गड़कोटी, कुंडल चौहान, राजेश पंगरिया, राकेश पंत, यशवंत महर, प्रेम पुनेठा, दीपक गुप्ता, बृजेश तिवारी, दिनेश अवस्थी, मनोज चंद सहित सभी तहसीलों के पत्रकारों ने दुख व्यक्त किया है।