एन आई एन,
पिथौरागढ़। जै मां भगवती संगठन मढसौन ने रक्षाबंधन पर्व पर क्षेत्र के मां भगवती मंदिर परिसर में महिलाओं को भेंट देकर सम्मानित किया। दुर्गा देवी ,
आशा देवी, पूजा मेहता, ज्योति रावत, नीतू बिष्ट, ज्योति रावल को सम्मानित करते हुए पूर्व ग्राम प्रधान पुष्कर सिंह सौन, रोहन सिंह सौन, राजेंद्र सिंह सौन, किशन सिंह सौन, पूरन सिंह सौन , अर्जुन सिंह सौन ने कहा कि रक्षाबंधन पर्व भाई और बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है।