एन आई एन,
पिथौरागढ़। इंडिया स्पेस वीक की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 17 सितंबर को अंतरिक्ष क्रांति दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम की थीम “अंतरिक्ष विकास भारत के भविष्य को अधिक उज्ज्वल एवं आत्मनिर्भर बनाएगा—विकसित भारत 2047” रखी गई है।
कार्यक्रम में अंतरिक्ष नवाचार, सैटेलाइट, रॉकेट, ड्रोन, रोबोटिक्स व खगोल विज्ञान पर कार्यशाला और प्रदर्शनी के साथ निबंध, चित्रकला, कलरिंग व क्विज प्रतियोगिताएं होंगी। सभी गतिविधियां ऑनलाइन और निशुल्क होंगी। कुमाऊं नोडल सेंटर के समन्वयक नवल चंद्र जोशी ने बताया कि उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार को बढ़ावा देना है। उत्तराखंड के स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय व तकनीकी संस्थान ऑनलाइन गतिविधियां सबमिट कर सकते हैं।