एन आई एन,

पिथौरागढ़। शराब के नशे में तेज रफ्तार वाहन चलाने वाले चालक को गंगोलीहाट पुलिस ने गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया। पुलिस के अनुसार 28 अगस्त को एसएचओ कैलाश चंद्र जोशी के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पंकज भंडारी शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। 

अपर उपनिरीक्षक नरेंद्र पाठक ने चालक को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया।

पुलिस ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चलाए गए अभियान में जिलेभर में कुल 32 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।



Share on Facebook Share on WhatsApp