एन आई एन,
पिथौरागढ़। राजकीय फार्मेसी सेवा संघ एवं डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड की जनपद शाखा पिथौरागढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने जनपदीय अध्यक्ष केएस अधिकारी के नेतृत्व में दर्जा मंत्री गणेश भंडारी से उनके कैंप कार्यालय में मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल ने फार्मासिस्टों की पांच सूत्रीय मांगों के संबंध में वार्ता कर ज्ञापन सौंपा। दर्जा मंत्री गणेश भंडारी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वह शीघ्र देहरादून जाकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री से वार्ता कर मांगों के समाधान का प्रयास करेंगे। इस दौरान केएस अधिकारी, गिरीश चंद्र जोशी, सुनील नाथ, नवीन जंगपांगी, जीवन खड़ायत और प्रवीन वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।