एन आई एन,
पिथौरागढ़। जनपद पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी और अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत तीन अलग-अलग जगह कार्रवाई कीं। धारचूला पुलिस ने एक रेस्टोरेंट में चेकिंग के दौरान दो पेटी अंग्रेजी शराब और एक पेटी बीयर बरामद कर राजेश वर्मा उर्फ राजू को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
वहीं जाजरदेवल पुलिस ने एमवी एक्ट के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त पवन चन्द को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। बलुवाकोट पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले गणेश सिंह को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया।