एन आई एन,
पिथौरागढ़। देव सिंह मैदान से विजडम तिराहा तक राष्ट्रीय राजमार्ग की बदहाल स्थिति पर जिलाधिकारी आशीष कुमार भट्टगांई ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तीन दिन के भीतर सड़क के गड्ढे और क्षतिग्रस्त हिस्से दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क की खराब स्थिति के संबंध में पहले भी अधिकारियों को अवगत कराया गया था, बावजूद इसके अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए मौके पर निरीक्षण कर मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने चेतावनी दी कि निर्धारित समय सीमा में सड़क दुरुस्त नहीं हुई तो संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।