एन आई एन,
पिथौरागढ़। पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान मड़मानले में ढाबे की आड़ में शराब बेचने व परोसने के आरोप में दुकान संचालक परमेन्दर सिंह धामी निवासी भौतड़ी को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
वहीं बेरीनाग में पुलिस ने नशे में वाहन चलाते पवन कुमार को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया। इसके अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन करने और शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 89 लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।