एन आई एन,

पिथौरागढ़। लम्पी स्किन डिजीज के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई ने पिथौरागढ़ जिले में 25 सितंबर तक गाय-भैंसों के अंतर्राज्यीय व अंतर्जनपदीय आवागमन, परिवहन, प्रदर्शनियों और संबंधित गतिविधियों पर रोक लगा दी है। 

अधिकारियों को ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में निगरानी के साथ फॉगिंग कराने के निर्देश दिए गए हैं। एक माह बाद केवल संक्रामक रोगमुक्त प्रमाण-पत्र वाले पशुओं के परिवहन की अनुमति होगी। प्रशासन ने पशुपालकों से प्रतिबंधों का पालन करने और बीमारी के लक्षण दिखने पर तत्काल पशु चिकित्सा अधिकारी को सूचना देने की अपील की है।



Share on Facebook Share on WhatsApp