एन आई एन,

पिथौरागढ़। जिले के तीन राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों का इंटरमीडिएट स्तर पर उच्चीकरण किया गया है। धारचूला क्षेत्र के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय , जाराजिबली तथा गंगोलीहाट क्षेत्र के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोखरी एवं हिमतड़ को इंटरमीडिएट स्तर की मान्यता मिली है। 

विद्यालयों के उच्चीकरण से इन क्षेत्रों के विद्यार्थियों को अब स्थानीय स्तर पर ही कक्षा 11वीं और 12वीं की शिक्षा मिल सकेगी। इससे ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को इंटरमीडिएट की पढ़ाई के लिए अन्य स्थानों पर जाने की आवश्यकता कम होगी। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने विद्यालयों के उच्चीकरण पर क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक अवसर उपलब्ध होंगे और स्थानीय स्तर पर ही उच्च माध्यमिक शिक्षा की सुविधा मजबूत होगी।



Share on Facebook Share on WhatsApp