एन आई एन,

पिथौरागढ़। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल विभाग की ओर से आयोजित जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में अंडर-21 बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। केएनयू जीआईसी पिथौरागढ़ ने ट्राईब्रेकर में मल्लिकार्जुन पब्लिक स्कूल को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। 

फाइनल में केएनयू जीआईसी ने पहले हाफ में शानदार शुरुआत करते हुए सौरभ टम्टा और कवीन्द्र दानू के गोल की बदौलत 2-0 की बढ़त बना ली। दूसरे हाफ में मल्लिकार्जुन के खिलाड़ियों ने जोरदार वापसी की। काव्य कोठारी और सुमित ने एक-एक गोल कर मुकाबला 2-2 से बराबरी पर ला दिया। निर्धारित समय तक स्कोर बराबर रहने पर ट्राईब्रेकर का सहारा लिया गया, जिसमें केएनयू जीआईसी ने बाजी मारते हुए 2-0 से जीत दर्ज की।



Share on Facebook Share on WhatsApp