एन आई एन,

पिथौरागढ़। बांस आंवलाघाट गंगोलीहाट मोटर मार्ग में रामगंगा नदी पर बनने वाले पुल के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 15.30 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। वित्तीय स्वीकृति मिलने से क्षेत्र के लोग गदगद हैं। 

क्षेत्र की जनता लंबे समय से पुल निर्माण का इंतजार कर रही है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं पिथौरागढ़ नगर पालिका के अध्यक्ष जगत सिंह खाती पुल निर्माण की मांग को लेकर लंबे समय से आवाज उठा रहे थे। उन्होंने यह मामला प्रदेश के मुख्यमंत्री के सामने रखा था। मुख्यमंत्री ने अब पुल के लिए धन आवंटन कर दिया है। पुल निर्माण के लिए टेंडर पूर्व में लगा दिए गए थे लेकिन धन आवंटन नहीं होने से टेंडर नहीं खुल पा रहे थे अब जल्दी ही पुल निर्माण की उम्मीद है। इस पुल के बन जाने से गंगोलीहाट और पिथौरागढ़ के बीच की दूरी लगभग 20 किलोमीटर कम हो जाएगी। लोगों को आवागमन में खासी सुविधा मिलेगी। पूर्व पालिका अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है।



Share on Facebook Share on WhatsApp