एन आई एन,
पिथौरागढ़। पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। कुछ समय पूर्व कोतवाली बेरीनाग पुलिस एवं साइबर सेल पिथौरागढ़ की संयुक्त टीम द्वारा म्यूल अकाउंट का उपयोग कर कई लोगों से करोड़ों रुपये की साइबर ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों पवन कुमार एवं प्रियांशु कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया था। गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा न्यायालय से राहत पाने के उद्देश्य से पूर्व में न्यायिक मजिस्ट्रेट गंगोलीहाट की अदालत में जमानत याचिका प्रस्तुत की गई थी, जिसे न्यायालय ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए खारिज कर दिया था।
इसके पश्चात अभियुक्त प्रियांश कुमार द्वारा पुनः जिला एवं सत्र न्यायालय, पिथौरागढ़ में जमानत याचिका दाखिल की गई। मामले के तथ्यों, पुलिस विवेचना एवं प्रस्तुत साक्ष्यों का अवलोकन करने के उपरांत माननीय न्यायालय ने अभियुक्त की जमानत याचिका को भी खारिज कर दिया।