एन आई एन,
पिथौरागढ़। राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के तत्वाधान में आगामी 31 अगस्त को बीआरसी सभागार भड़कटिया में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग का आयोजन होगा।
ब्लॉक समवन्वयक भीम सिंह कार्की ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों की वैज्ञानिक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना, उनके वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार और टीमवर्क को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि प्रीमियर लीग सीनियर और जूनियर दो वर्गों में आयोजित की जाएगी। सफल विद्यार्थियों को जिला स्तरीय प्रीमियर लीग में भागीदारी का अवसर मिलेगा।