एन आई एन,

पिथौरागढ़। आदि कैलाश यात्रा के लिए आने वाली टैक्सियों को जौलजीबी से आगे ना आने देने की आदि कैलाश टैक्सी यूनियन की चेतावनी से जिले के टैक्सी चालक भड़क गए हैं महासंघ टैक्सी यूनियन के सचिव नवल किशोर ने आज इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि आदि कैलाश टैक्सी यूनियन के लोग व्यास घाटी के अतिरिक्त अन्य किसी क्षेत्र की टैक्सियों के संचालन में बाधाएं डाल रहे हैं। 

टैक्सी चालकों के साथ दुर्व्यवहार हो रहा है उन्होंने कहा कि अब टैक्सी यूनियन ने खुलेआम घोषणा कर दी है कि जौलजीबी से बाहर क्षेत्र की टैक्सियां व्यास घाटी में आने पर ₹2500 का अर्थ दंड वसूला जाएगा और इस मामले में शासन प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई हुई तो यात्रियों को होमस्टे नहीं दिए जाएंगे। उन्होंने इसे मनमानी बताते हुए इस पर अविलंब रोक लगाये जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो धारचूला क्षेत्र के वाहनों को कुमाऊं मंडल में कहीं अन्य संचालित नहीं होने दिया जाएगा।



Share on Facebook Share on WhatsApp