एन आई एन,

पिथौरागढ़। सोर घाटी की प्रसिद्ध हिलजात्रा सोमवार को आयोजित हुई। भारी बारिश के बीच आयोजन को देखने के लिए पहुंचे हजारों लोगों ने हिलजात्रा के मुख्य पात्र लखिया बाबा का आशीर्वाद लिया। लखिया का अभिनय इस वर्ष नीरज महर, उनके गण के रूप में गौरव महर और पीयूष महर रहे,पंडित की भूमिका अजय महर ने निभाई। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वर्चुअल रूप से आयोजन में शामिल हुए।

उन्होंने कहा कि हिलजात्रा पिथौरागढ़ ही नहीं पूरे प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत है। इस विरासत को और समृद्ध बनाने का कार्य कुमौड गांव के लोग कर रहे हैं। उन्होंने आयोजन के लिए हर संभव सहायता की बात करते हुए कहा कि प्रदेश की सरकार आदि कैलाश क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है इससे क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने जाखनी के बाबा गंगनाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण की घोषणा की, आयोजन अपराह्न 3:00 बजे शुरू हुआ इसी दौरान जमकर बारिश हुई। बारिश के बीच भी जात्रा के पात्र गल्यां बल्द, बैलों की जोड़ी, पुतारियों ने अपने अभिनय से लोगों का मन मोह लिया। मैदान में लखिया बाबा के पहुंचते ही मैदान जयकारों से गूंज उठा। आयोजन को देखने के लिए विधायक बिशन सिंह चुफाल, मेयर कल्पना देवलाल, भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, दर्जा राज्य मंत्री गणेश भंडारी, पूर्व विधायक चंद्रा पंत, पूर्व जिलाध्यक्ष बिरेंद्र बल्दिया, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, बिरेंद्र बोहरा, डीएम आशीष भटगांई, एसपी अक्षय प्रहलाद कोड़े, सीडीओ डॉ दीपक सैनी, एसडीएम जितेंद्र वर्मा, सीओ गोविंद बल्लभ जोशी सहित तमाम लोग मौजूद रहे। आयोजन समिति के गोपू महर, यशवंत महर आदि ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।



Share on Facebook Share on WhatsApp