एन आई एन,
पिथौरागढ़। लक्ष्मण सिंह महर परिसर की विभिन्न शैक्षिक समस्याओं और परिसर में हो रहे विकास कार्यों की धीमी प्रगति को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने छात्र संघ अध्यक्ष इंद्र सिंह बथ्याल के नेतृत्व प्रदर्शन किया।
छात्रों ने नारेबाजी करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन का पुतला फूंका। छात्रों ने शिक्षकों के रिक्त पदों को 7 दिनों के भीतर बने 120 क्रेडिट स्कोर वाले विद्यार्थियों को पीजी में प्रवेश देने नई शिक्षा नीति को लेकर स्थिति स्पष्ट करने, ला भवन का निर्माण शीघ्र शुरू करने की मांग उठाई। प्रदर्शन करने वालों में जिला संयोजक दिवस ओझा, नगर मंत्री जतिन भट्ट, बिरजू चौधरी, शिवम कांडपाल, शिवम गढ़कोटी, समीर मेहता, नितिन धामी सार्थक आदि शामिल रहे।