एन आई एन,

पिथौरागढ़। बंगापानी तहसील के धामी गांव निवासी खड़क सिंह की 15 बकरियां आज आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मारी गई। घटना के वक्त बकरियां जंगल में चर रही थी।

इस घटना से खड़क सिंह को खासा आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्राम प्रधान हंसा देवी ने घटना की सूचना प्रशासन को देते हुए गरीब पशु पालक को शीघ्र मुआवजा दिए जाने की मांग की है।



Share on Facebook Share on WhatsApp