एन आई एन,
पिथौरागढ़। गांधीवादी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रयाग दत्त पंत के नाम पर जिले के बेस चिकित्सालय , नर्सिंग कॉलेज का नाम रखे जाने की मांग मुखर हो गई है। नगर निगम के पार्षद भी अब इस मांग को लेकर आगे आ गये हैं। आज पार्षद नीरज जोशी ने सोमवार को यह मांग जिलाधिकारी के सामने रखी।
उन्होंने कहा कि देश की आजादी और पर्वतीय क्षेत्रों में आजादी की अलख जगाने वाले सेनानी प्रयाग दत्त पंत के नाम पर आज तक एक भी सार्वजनिक संपत्ति का नाम नहीं रखा जाना दुर्भाग्यपूर्ण है, उन्होंने अविलंब बेस चिकित्सालय या नर्सिंग कॉलेज का नाम उनके नाम पर रखे जाने की मांग का ज्ञापन जिला अधिकारी को सौंपा।