एन आई एन,
पिथौरागढ़। में पुलिस परिवार की महिलाओं ने हरियाली तीज महोत्सव हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया। मुख्य अतिथि मेयर कल्पना देवलाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम, रैंप वॉक और नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
तीज क्वीन का खिताब मंजू ने जीता। ज्योति द्वितीय और रजनी तृतीय रहीं। वहीं रैंप वॉक में ज्योति प्रथम, ऊषा देव द्वितीय और दीप्ति तृतीय स्थान पर रहीं।
कार्यक्रम ने पुलिस परिवार में आपसी सौहार्द, एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने का संदेश दिया।