एन आई एन,

पिथौरागढ़। राजकीय वाहन चालक संघ पिथौरागढ़ के द्विवार्षिक अधिवेशन में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित की गई। जीवन चंद भट्ट अध्यक्ष, अर्जुन सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शमशेर चंद भट्ट उपाध्यक्ष और सुरेश चंद जोशी महामंत्री चुने गए। 

अधिवेशन में चालकों को ₹2800 ग्रेड पे, पदोन्नति, रिक्त पदों पर भर्ती, पुराने वाहनों को बदलने, वाहन बीमा तथा विशेष ड्यूटी के लिए उचित मानदेय सहित विभिन्न मांगों पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने लंबित मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की।



Share on Facebook Share on WhatsApp