एन आई एन,
पिथौरागढ़। सीमांत जिले पिथौरागढ़ के गैर कालिका धारचूला निवासी जवान पंकज रैखोला का चमोली के तामांग नाले में आई भीषण आपदा में निधन हो गया है।

उनके शव को आज उनके गृह क्षेत्र में लाया गया। जहां सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की गई। उनके निधन पर तमाम लोगों ने गहरा दुख जताया है।