एन आई एन,
पिथौरागढ़। जिले में बारिश और भूस्खलन से सड़कें बंद हैं। बेरीनाग तहसील के डांगी गांव में दोपहर दो बजे पहाड़ी से भारी मलबा गिरने के कारण सड़क पूरी तरह बंद हो गई।
सड़क खोलने के लिए पीएमजीएसवाई की जेसीबी मशीन तो मौके पर पहुंची, लेकिन उसमें ईंधन खत्म होने के कारण कार्य ठप पड़ गया। मशीन के खड़े हो जाने से मार्ग के दोनों ओर दर्जनों वाहन फंसे रहे और लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा।