एन आई एन,
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर गुरना क्षेत्र के साईखोला के रहने वाले अंशुमन साही ने गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया है। 12 वर्षीय अंशुमन ने बनारस और लखनऊ में आयोजित प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का किया था।
गुजरात में 18 से 22 अगस्त तक चली इस प्रतियोगिता में 12 वर्षीय अंशुमन ने 42 से 44 भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीता। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर पूर्व सैनिक राजेश भट्ट, सामाजिक कार्यकर्ता बसंत भट्ट सहित तमाम खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने बधाई दी है।