एन आई एन,

पिथौरागढ़। शहीद सिपाही देवेंद्र चंद, शौर्य चक्र (5 महार) की पुण्यतिथि पर पूर्व सैनिक संगठन ने चंद चौक स्थित शहीद स्मृति स्थल पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। उप जिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा, सैन्य प्रतिनिधियों, पूर्व सैनिकों, शहीद परिजनों व स्थानीय नागरिकों ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

22 अगस्त 2004 को सोमालिया में उग्रवादियों के विरुद्ध अभियान के दौरान शहीद देवेंद्र चंद ने अदम्य साहस दिखाते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया था। उन्हें मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया और शहीद परिजनों को सम्मानित किया गया। एसडीएम जितेंद्र वर्मा ने शहीद के बलिदान को राष्ट्र और जनपद के लिए गौरव बताया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक काशी सिंह ऐरी सहित अनेक पूर्व सैनिक व नागरिक मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp