एन आई एन,

पिथौरागढ़। मोस्टामानू मेला महोत्सव की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी आशीष भटगांई की अध्यक्षता में मेला समिति एवं संबंधित विभागों की बैठक हुई। बैठक में 14 से 19 सितंबर तक होने वाले मेले की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। डीएम ने श्रद्धालुओं और आगंतुकों की संभावित भीड़ को देखते हुए सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा, यातायात, सड़क, पेयजल, बिजली, चिकित्सा और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था करने को कहा। 

जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए भी आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिए। विभागीय स्टॉलों को आकर्षक व सूचनापरक बनाने तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों को व्यवस्थित ढंग से आयोजित करने को कहा गया। बैठक में अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह, एसडीएम सदर जितेंद्र वर्मा सहित मेला समिति के प्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp