एन आई एन,
पिथौरागढ़। नगर के सोरगढ़ रामलीला मैदान में चल रहे आठूपर्व महोत्सव में शनिवार को झोड़ा चांचरी खेल की धूम मची रही। स्कूली बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियां दी। हिलजात्रा का मंचन आकर्षण का केंद्र रहा। ऐंण काथ कार्यक्रम में लोगों ने खूब बढ़ चढ़कर भागीदारी की। देर सांय महिलाओं ने खेल लगाए।
मैदान दर्शकों से खचाखच भरा रहा। मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र प्रसाद, विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी, डा. उमा पाठक, भाजपा नेता राकेश देवलाल आदि मौजूद रहे। आयोजन समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र माहरा ने आयोजन में मिल रहे सहयोग के लिए आभार जताया।