एन आई एन,
पिथौरागढ़। अपर आयुक्त कुमाऊं 24 अगस्त से तीन दिवसीय जनपद भ्रमण पर पिथौरागढ़ आएंगे।
जिला प्रशासन से मिली सूचना के अनुसार 24 अगस्त को वे पिथौरागढ़ में, 25 अगस्त को डीडीहाट में और 26 और 27 अगस्त को धारचूला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा करेंगे और मतदेय स्थलों का भ्रमण कर आवश्यक जानकारी लेंगे। प्रशासन ने उनके कार्यक्रम के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।