एन आई एन,

पिथौरागढ़। भारतीय सीमा से लगे नेपाल के दार्चुला में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की ‘उच्च शिक्षा आपके द्वार’ मुहिम के तहत शैक्षणिक संवाद कार्यक्रम हुआ।

सुदूरपश्चिम विश्वविद्यालय परिसर में 100 से अधिक शिक्षार्थियों व प्राध्यापकों से संवाद किया गया। 

महेंद्र नमुना माध्यमिक विद्यालय खंलगा में 300 से अधिक विद्यार्थियों व शिक्षकों को उच्च शिक्षा के अवसर बताए गए। विश्वविद्यालय के निदेशक अकादमिक प्रो. पी.डी. पंत ने रोजगारपरक व कौशल विकास पाठ्यक्रमों की जानकारी दी। बताया कि जुलाई 2026 से नेपाली शिक्षार्थी उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में प्रवेश ले सकते हैं। बलुवाकोट और नारायणनगर सहित निकटवर्ती अध्ययन केंद्रों में प्रवेश की सुविधा उपलब्ध है।

नेपाली विद्यार्थियों के लिए नेपाली भाषा में भी पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं। अभियान में डॉ. विशाल कुमार शर्मा, डॉ. सरस्वती नंदन ओझा और भास्कर चंद्र जोशी सहित अन्य मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp