एन आई एन,

पिथौरागढ़। वरिष्ठ नागरिक वेलफेयर सोसायटी पिथौरागढ़ ने वरिष्ठ नागरिक दिवस पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम मानस कॉलेज ऑफ साइंस टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट परिसर थरकोट में हुआ।

सोसायटी के सदस्यों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर आयोजित बैठक में संगठन के विस्तार और भावी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में लक्ष्मी दत्त तिवारी, गणेश दत्त कापड़ी, किशन सिंह भाटिया, बिशन सिंह महरा,, चंद्रशेखर महर, डीपीएस भंडारी, सहित कई सदस्यों ने पौधरोपण में भाग लिया। इस दौरान कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए ललिता प्रसाद जोशी को कार्यकारी अध्यक्ष और मोहनलाल वर्मा को उच्च सचिव का दायित्व सौंपा गया।



Share on Facebook Share on WhatsApp