एन आई एन,
पिथौरागढ़। लक्ष्मण सिंह महर परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. कमलेश कुमार भाकुनी को अचीवर अवार्ड काउंसिल द्वारा मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई।
उनकी इस उपलब्धि पर परिसर निदेशक डॉ. हेमचंद्र पांडेय समेत सभी संकायाध्यक्षों, प्राध्यापकों और परिसर परिवार ने बधाई दी।
परिसर परिवार ने डॉ. भाकुनी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर डॉ. प्रीति पंत, डॉ. नीलाक्षी जोशी, डॉ. रुचिता पंगरिया, डॉ. जगदीश सिंह, डॉ. अंकिता जोशी, डॉ राकेश वर्मा , डॉ. गरिमा पुनेठा, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. पुष्पा पंत आदि मौजूद रहे।