एन आई एन,
पिथौरागढ़। बीआरओ ने दो दिन की मशक्कत के बाद कुलागाड़ में वैकल्पिक मार्ग खोलकर छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू करा दी।
शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे मार्ग खुलने से ऊपरी क्षेत्रों में फंसे लोगों को बड़ी राहत मिली।
कूटी, व्यास और दारमा वैली में धार्मिक आयोजनों के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग फंसे हुए थे।

मार्ग बंद होने से प्रशासन और बीआरओ की टीम लगातार मौके पर जुटी रही।कैलास मानसरोवर यात्रा का अंतिम दल चीन में है, यात्रा 28 अगस्त तक समाप्त होने की संभावना है।
वैकल्पिक मार्ग खुलने से ऊपरी व्यास-दरमा क्षेत्र के ग्रामीणों और यात्रियों ने राहत की सांस ली।