एन आई एन,

पिथौरागढ़। जाख पुरान व आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू, मलेरिया और स्क्रब टायफस की रोकथाम को लेकर जागरूकता अभियान चलाया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जेएस चुफाल के निर्देशन में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रशांत अधिकारी के नेतृत्व में

स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों को बीमारी के लक्षण, बचाव और समय पर जांच व उपचार की जानकारी दी।

घरों के आसपास पानी जमा न होने देने और कूलर, गमले, टायर आदि की नियमित सफाई करने की अपील की गई।

डेंगू व मलेरिया की जांच के लिए ग्रामीणों के रक्त नमूने लिए गए तथा जरूरतमंदों को दवाएं वितरित की गईं।

आशा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर स्वच्छता और मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया।



Share on Facebook Share on WhatsApp