एन आई एन,
पिथौरागढ़। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ऋषेन्द्र महर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम से मुलाकात कर एसआईआर प्रक्रिया में लोगों को हो रही दिक्कतें उठाईं।
महर ने आरोप लगाया कि राजनीतिक द्वेष के चलते सामान्य, एससी और अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों के नाम पर फर्जी आपत्तियां लगाई जा रही हैं।
उन्होंने बिना जानकारी आपत्ति दर्ज कराने वालों के खिलाफ जांच कर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
पूर्व छात्रसंघ सचिव विपिन जोशी ने बताया कि उनके पिता के नाम से 10 से अधिक लोगों के खिलाफ आपत्तियां लगाई गई हैं।
पार्षद करन सिंह और महेंद्र कुमार ने भी अपने वार्डों की समस्याएं एसडीएम के सामने रखीं। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि लोगों को बेवजह परेशान किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि उचित सुनवाई के बिना किसी का नाम नहीं काटा जाएगा।
इस दौरान एनएसयूआई जिलाध्यक्ष निखिल ऐरी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।