एन आई एन,
पिथौरागढ़। अनुसूचित जाति-जनजाति शिक्षक एसोसिएशन ने 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग उठाई।
जिला अध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में शिक्षकों ने केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा को ज्ञापन सौंपा। प्रचार सचिव गोविंद राम आर्या ने कहा कि टीईटी अनिवार्य किए जाने से शिक्षकों में असंतोष और असमंजस की स्थिति है।
महामंत्री बीआर कोहली ने 19 सूत्रीय मांगों पर राज्य सरकार से निर्णायक निर्णय लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि टीईटी की अनिवार्यता से लंबे समय से लंबित शिक्षकों की पदोन्नतियां भी प्रभावित हो रही हैं। शिक्षकों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से वार्ता कर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की।
इस दौरान गिरीश प्रसाद, पुष्कर टम्टा, प्रकाश मोहन और देव लोहिया सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।