एन आई एन,
पिथौरागढ़। में आम जनता की सुविधा एवं आधार संबंधी सेवाओं को अधिक सुलभ बनाने के उद्देश्य से प्रधान डाकघर पिथौरागढ़ में अब रविवार एवं अन्य अवकाश के दिनों में भी आधार नामांकन एवं आधार अद्यतन की सुविधा प्रारम्भ की जा रही है।
इस पहल से उन नागरिकों को विशेष लाभ मिलेगा, जो अपने व्यस्त कार्यदिवसों के कारण सामान्य कार्यदिवसों में आधार केन्द्र पर नहीं पहुंच पाते हैं। नागरिक अब अवकाश के दिनों में भी आधार में नामांकन कराने तथा आवश्यकतानुसार अपने आधार विवरण को अद्यतन कराने की सुविधा प्राप्त कर सकेंगें।