एन आई एन,
पिथौरागढ़। के एशियन एकेडमी के छात्रों ने मुख्यमंत्री खेल छात्रवृति योजना में शानदार प्रदर्शन किया है। विद्यालय के छात्र नमन वल्दिया, शिवांग नेगी, हिमांशु गिरी, अंश दिगारी, रिया मेहरा, सुमित राणा ,हर्षित गैरा, रिया बिष्ट , अंकिता गोस्वामी का चयन छात्रवृत्ति योजना के लिए हुआ है।
विद्यालय के संस्थापक स्वामी डॉ. वीरेंद्रानंद महाराज ने चयनित खिलाड़ियों के अभिभावकों और खेल प्रशिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं बल्कि चरित्र निर्माण, अनुशासन और धैर्य का बड़ा माध्यम है।