एन आई एन,

पिथौरागढ़। जिलास्तरीय विद्यालयी बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ गुरुवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। प्रतियोगिता 22 अगस्त तक चलेगी। इसमें अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। मुख्य अतिथि एस एसबी के आईजी अमित कुमार, डीआईजी अनिल शर्मा, डीआईजी एस सुब्रमण्यम, कमांडेंट महेन्द्र प्रताप ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। 

मुख्य शिक्षाधिकारी हिमांशु नौंगाई ने अधिकारियों का स्वागत किया। पहले दिन विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग कोच भास्कर भट्ट, जिला खेल अधिकारी अनूप बिष्ट समेत अन्य प्रशिक्षकों का सहयोग रहा। जिला खेल समन्वयक विक्रम सिंह दिगारी ने अतिथियों और खिलाड़ियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।



Share on Facebook Share on WhatsApp