एन आई एन,

पिथौरागढ़। लक्ष्मण सिंह महर परिसर में गणित के शिक्षक-शिक्षिका की नियुक्ति की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं ने कुलपति व निदेशक का पुतला दहन किया। छात्रसंघ महासचिव राजेश कुमार ने कहा कि परिसर में एक वर्ष से गणित के शिक्षक नहीं हैं। 

कई बार ज्ञापन देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ, जिससे विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है।

उन्होंने चेतावनी दी कि एक सप्ताह में नियुक्ति नहीं हुई तो परिसर बंद कर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। प्रदर्शन में छात्र नेता विजेंद्र प्रसाद, नवीन कुमार, अशोक लोहिया, आशीष कुमार, मुकेश पंत व सागर कोहली मौजूद रहे।

करन कोहली, सौरव भंडारी, योगेश भट्ट, नेहा पंत, हिमानी, दिया, सुनीता, नीरज व सूरज भी प्रदर्शन में शामिल रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp