एन आई एन,
पिथौरागढ़। छात्रसंघ अध्यक्ष इंदर सिंह बथ्याल के नेतृत्व में एबीवीपी ने विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
120 क्रेडिट पूर्ण कर चुके विद्यार्थियों को पीजी में प्रवेश देने और बैक वाले पात्र छात्रों के प्रवेश पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।
समर्थ पोर्टल को कम से कम एक सप्ताह के लिए दोबारा खोलने की मांग उठाई।
लक्ष्मण सिंह महर परिसर में गणित, भौतिक विज्ञान और शिक्षाशास्त्र के शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की गई।
बथ्याल ने कहा कि तीन दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा।
उन्होंने धरना-प्रदर्शन, भूख हड़ताल और विश्वविद्यालय घेराव की चेतावनी दी।